ताज़ा खबरें

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर ऑड-ईवन वाहन प्रणाली लागू, 13 से 20 नवंबर तक जारी रहेगा नियम

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर ऑड-ईवन वाहन प्रणाली लागू, 13 से 20 नवंबर तक जारी रहेगा नियम

 

दिल्ली सरकार के लिए इन दिनों वायु प्रदूषण चिंता का सबब बना हुआ है। जहाँ एक तरफ उत्तर भारत में ठंड का मौसम आ रहा हैं, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता दिन प्रतिदिन ख़राब होती जा रही है। इन दिनों दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ तो कई इलाकों में ‘अति गंभीर’ स्थिति में बनी हुई। ऐसे में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण में अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज यानी सोमवार को केजरीवाल सरकार के प्रदूषण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में ऑड-ईवन वाहन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है।

 

बता दें कि की प्रदूषण मंत्री गोपाल राय ने इस प्रणाली को फिलहाल एक सप्ताह के लिए लागू किया है, जो 13 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक कारगर रहेगा। इससे पहले सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हॉटस्पॉट इलाकों में पानी का छिड़काव कर रही है।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखा जा सकता है। इसके साथ ही हवा में घुला जहर (पॉल्यूशन) कायम रहने की आशंका है। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली एनसीआर में सोमवार को आकाश साफ रहेगा। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा होगा।

वहीं बात अगर वायु प्रदूषण की करें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है। न्यू मोती बाग में एक्यूआई 488, वजीरपुर में 482, बवाना में 478, पटपड़गंज में 471, पंजाबी बाग में 469, मुंडका 466, द्वारका सेक्टर 8 463, ओखला में 449, शादीपुर में 440 सहित दिल्ली के अन्य इलाकों में भी कमोवेश यही हाल है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई अपराह्न चार बजे 454 दर्ज किया गया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button