ताज़ा खबरें

दिल्ली में बढ़ रहा है प्रदूषण, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता, 450 के पार हुआ AQI

दिल्ली में बढ़ रहा है प्रदूषण, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता, 450 के पार हुआ AQI

 

राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर लोगों की चिंता का सबब बन गयी है। यहाँ दिन प्रतिदिन वायु गुणवत्ता का स्तर गिर रहा है। रविवार को दिल्ली-NCR में वातारवरण में धुंध की एक परत देखी गयी, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी महसूस हुई। अक्षरधाम मंदिर और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 353 और आनंद विहार में 454 दर्ज किया गया, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली का रियल टाइम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार सुबह 6 बजे आईटीआई जहांगीरपुरी में 364, डीआईटी इंजीनियरिंग इलाके में 300, प्रशांत विहार में 294, पंजाबी बाग में 289 और रोहिणी 260 दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब है। उधर मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 रहने का अनुमान जताया है। 20 से 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने के साथ बड़े पैमाने पर बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। न्यनूतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में 7 अक्टूबर से धूल रोधी अभियान चलाया जा रहा है, जो 7 नवंबर तक चलेगा। इस अभियान के लिए 523 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 13 संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ये दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे हैं।

गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पैमाने के अनुसार, शून्य और 50 के बीच रीडिंग को “अच्छा” माना जाता है, 51 से 100 के बीच रीडिंग “संतोषजनक” के अंतर्गत आती है, 101 से 200 के बीच “मध्यम” मानी जाती है, 201 से 300 के बीच रीडिंग को “खराब” के रूप में वर्गीकृत किया जाता है. 301 से 400 को “बहुत खराब” और 401 से 500 को “गंभीर” माना जाता है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button