ताज़ा खबरें

दिल्ली में नीति आयोग की बैठक से नाराज होकर निकलीं ममता बनर्जी, कहा- फिर कभी नहीं आऊंगी…

दिल्ली: दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में पहुंचीं ममता बनर्जी खफा होकर बैठक को बीच में छोड़कर ही बाहर निकल आईं. जब कि विपक्षी दलों द्वारा बैठक को नकार दिया गया था फिर भी अलग रुख अपनाकर ममता बैठक में शामिल होने दिल्ली आई थीं. लेकिन अब वह नाराज नजर आ रही हैं. उनका कहना है कि आगे से वह इस बैठक में कभी भी शामिल नहीं होंगी.

 

ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया है और कहा है कि उनको 5 मिनट से ज्यादा बोलने ही नहीं दिया गया. जबकि उनसे पहले लोगों ने 10-20 मिनट तक अपनी बात रखी. लेकिन जब उनकी बारी आई तो उनको बोलने से ही रोक दिया गया. सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मैं बोल रही थी, मेरा माइक बंद कर दिया गया. मैंने कहा कि आपने मुझे क्यों रोका, आप भेदभाव क्यों कर रहे हैं. मैं बैठक में भाग ले रही हूं, इसके बजाय आप जो दे रहे हैं, आपको खुश होना चाहिए.आपकी पार्टी के लिए अधिक गुंजाइश, आपकी सरकार. विपक्ष से केवल मैं ही वहां हूं और आप मुझे बोलने से रोक रहे हैं…यह न केवल बंगाल का बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है.”

 

ममता बनर्जी ने कहा था कि जब से नीति आयोग की योजना बनी, मैंने एक भी काम होते नहीं देखा, क्योंकि उसके पास कोई शक्ति नहीं है. पहले योजना आयोग था एक मुख्यमंत्री के तौर पर…उस समय मैंने देखा कि एक व्यवस्था थी.” उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बनाए गए नीति आयोग को खत्म कर योजना आयोग को बहाल किया जाना चाहिए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button