ताज़ा खबरें

दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, चार की मौत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई साथ ही अन्य लोग घायल हो गए.

 

यह मामला राष्ट्रीय राजधानी के सीमापुरी इलाके का है जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया. वहीं कई लोग घायल हो गए. इस घटना की पुष्टी पुलिस ने बुधवार को की.

 

पुलिस ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना सुबह करीब 1.51 बजे की बताई जा रही है जब ट्रक सीमापुरी में दिल्ली परिवहन निगम डिपो ट्रैफिक लाइट को पार कर रहा था.

 

पुलिस ने कहा, “आज दिनांक 21 सितंबर की सुबह करीब 1.51 बजे डीटीसी डिपो रेडलाइट पार करते हुए डीएलएफ टी-पॉइंट की ओर जा रहे एक अज्ञात ट्रक/कैंटर को लापरवाही से चलाया गया, जिसने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को कुचल दिया / घायल कर दिया.”

 

मृतकों की पहचान करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) और राहुल (45) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप शामिल हैं.

 

“शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. पुलिस ने कहा कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button