दिल्ली में एक बार से शुरू होगी बुजुर्गों की पेंशन, हर महीने मिलेंगे 2500 रूपये, केजरीवाल ने किया ऐलान

दिल्ली में एक बार से शुरू होगी बुजुर्गों की पेंशन, हर महीने मिलेंगे 2500 रूपये, केजरीवाल ने किया ऐलान
#WATCH दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज हम दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। दिल्ली में 80,000 वृद्धावस्था पेंशन खोली जा रही हैं। अब कुल 5.3 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। इसे कैबिनेट ने पास कर दिया है और दिल्ली सरकार ने इसे लागू कर दिया… pic.twitter.com/iGLHU6BjnH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 25, 2024
उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली के 5.30 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि 80 हजार नए बुजुर्ग इस योजना में जोड़े जा रहे हैं। इससे बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें मिलेगा और हमारा राजस्व भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में दिल्ली के बुजुर्गों को सबसे ज्यादा पेंशन मिल रहा है।
दिल्ली में अब 80 हजार और बुजुर्गों को प्रतिमाह 2000 रुपए की पेंशन मिलेगी।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कल से पोर्टल चालू हो गया है। पिछले 24 घंटे में ही इसके लिए 10 हजार आवेदन भी आ चुके हैं।
अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘दिल्ली में 80 हजार वृद्धावस्था पेंशन खोली जा रही है। जब 2015 में हमारी सरकार बनी थी तब 3.32 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी। इसे बढ़ाकर हमने करीब 4.50 लाख कर दिया था। अब 80 हजार की और वृद्धि हो रही है। कई सालों से बुजुर्गों की पेंशन बंद थी। मैं जहां भी जा रहा था बुजुर्ग पेंशन शुरू कराने की मांग कर रहे थे।’





