ताज़ा खबरें

दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का छाया प्रकोप, AQI 372 मापी गयी, ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू

दिल्ली में एक बार फिर से प्रदूषण का छाया प्रकोप, AQI 372 मापी गयी, ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से हवा की गुणवत्ता बेहद ख़राब श्रेणी में पहुंच गयी है। इसके चलते यहाँ लोगों का सांस लेना फिर से मुश्किल हो गया है। आज सोमवार सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 मापी गयी जो बेहद ख़राब श्रेणी में है।

दिल्ली में प्रदूषण को गंभीर स्तर पर देखते हुए सीएक्यूएम ने इमरजेंसी मीटिंग कर ग्रैप के तीसरे चरण को लागू कर दिया है। ग्रैप 3 लागू होने के साथ ही दिल्ली में एक बार फिर निजी निर्माण कार्यों पर रोक लग गई है। सफर इंडिया का पूर्वानुमान है कि तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता गंभीर तो नहीं, बहुत खराब अवश्य रहेगी। वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में आ जाने के कारण रविवार को दिल्ली में धुंध और धुएं की हल्की परत भी छाई रही। पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में प्रदूषण आज से कम होना शुरू हो जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button