ताज़ा खबरें

दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, मौसम विभाग ने राजधानी समेत इन राज्यों में जताए बारिश के आसार

दिल्ली में एक बार फिर बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, मौसम विभाग ने राजधानी समेत इन राज्यों में जताए बारिश के आसार

 

उत्तर भारत के मानसून की बारिश कहर बनकर बरसी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश से बुरा हाल हो गया है। कई राज्यों में अभी बाढ़ की स्थिति बनी हुई जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें तो दिल्ली व आस पास के इलाकों में भारी बारिश से यमुना नदी उफान पर है।

बीते दिनों यमुना नदी के जलस्तर में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी है। हालांकि अब स्थिति में पहले से सुधार है। पिछले दो दिनों में जलस्तर में कमी आयी थी, लेकिन आज यानी सोमवार को एक बार फिर यमुना के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है। आज सुबह 7 बजे जलस्तर 205.48 मीटर हो गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में आज से अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। इस पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है, जो हल्की से मध्यम तक हो सकती है। यमुना नदी के जलस्तर में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि होने के कारण राजघाट, आईटीओ और मयूर विहार जैसे कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति बरकरार है।

IMD के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक यूपी और बिहार के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 18 और 19 जुलाई को मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button