ताज़ा खबरें

“दिल्ली में आयोजित होगा देश का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल”- सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: अगले साल दिल्ली में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल मनाया जाएगा. यह फेस्टिवल देश का सबसे बड़ा फेस्टिवल होगा.

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इस आयोजन की घोषणा की. उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि इस फेस्टिवल से दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे.

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली का यह शॉपिंग फेस्टिवल 28 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा. पूरी दुनिया से लोगों को आमंत्रित करेंगे जिससे वह दिल्ली और उसकी संस्कृति का अनुभव कर सकें.

 

उन्होंने आगे कहा, इस फेस्टिवल में सबके लिए कुछ न कुछ जरूर होगा. इसमें लोग अभूतपूर्व अनुभव करेंगे. इसमें कई सारी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी. देश भर से कई आर्टिस्ट को आमंत्रित किया जाएगा और इस एक महीने में 200 कंसर्ट किए जाएंगे.

 

इसके लिए लोगों को दिल्ली लाने के लिए हम होटल्स, ट्रैवल एजेंट, एयरलाइंस के साथ बात कर रहे हैं जिससे दिल्ली आने वाले लोगों को विशेष पैकेज दिए जा सके जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग इसमें हिस्सा ले सकें. इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button