ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में आज से लॉकडाउन में ढील, इन सेवाओं पर मिलेगी छूट

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में तालाबंदी में कुछ सेवाओं में ढील दी है. पैथोलॉजिकल प्रयोगशालाओं से लेकर बुक स्टोर्स और प्लंबिंग सेवाओं तक केजरीवाल सरकार ने कुछ सेवाओं की अनुमति दी है।

27 अप्रैल के एक आदेश में, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने स्वास्थ्यकर्मी, लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों की अंतर-राज्य यात्रा की भी अनुमति दी है। इसके अलावा, पशु चिकित्सकों, प्लंबर और बिजली कर्मियों पर रोक भी हटा दी गई है। बता दे कि 54 मौतों और 3,100 से अधिक कोरोनोवायरस मामलों के साथ, दिल्ली में कॉन्टैनमेन्ट जोन की संख्या अब 99 पर है।

ALSO READ: COVID-19 LIVE | भारत में कोरोनावायरस के मामले 29,000 के पार, 24 घंटों में 62 की मौत

इन सेवाओं पर मिलेगी छूट:

  • हेल्थकेयर: पशु चिकित्सा अस्पताल, औषधालय, क्लीनिक, पैथोलॉजिकल लैब, वैक्सीन और दवा की बिक्री और आपूर्ति की इजाजत दी गई है।

 

  • सभी मेडिकल स्टाफ, वैज्ञानिक, नर्स, पैरा-मेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन के अलावा हॉस्पिटल स्टाफ को अंतरराज्यीय परिवहन (हवाई यात्रा भी) यात्रा की अनुमति दी गई है।

 

  • छात्रों के लिए एजुकेशनल बुक स्टोर खोलने की इजाजत दी गई है।

 

  • इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर और वॉटर प्यूरिफायर के मैकेनिक को भी छूट दी गई है।

बता दे कि गृह मंत्रालय ने कहा था कि राज्य स्थिति की समीक्षा कर सकते हैं और नॉन कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। वही भारत में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,435 हो गई है। इनमें से 21632 सक्रिय मामले और 6868 लोग ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 934 हो गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button