दिल्ली: बारिश से आयी आफत, द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद, एयरपोर्ट तक शटल सेवा पर भी लगी रोक, DMRC ने दी जानकारी
दिल्ली: बारिश से आयी आफत, द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद, एयरपोर्ट तक शटल सेवा पर भी लगी रोक, DMRC ने दी जानकारी
दिल्ली में इस मानसून की पहली बारिश से जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हैं,वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश आफत बनकर बरसी है। दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिसके चलते दिल्ली वासियों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि खराब मौसम और तेज बारिश के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई है। जिसकी वजह से आवाजाही पर भी असर पड़ा है।
इस बीच दिल्ली मेट्रों ने भी जानकारी दी है कि भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली एरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई एयरपोर्ट तक शटल सेवा भी स्थगित कर दी गई है। प्रगति मैदान टनल के पास भारी जलभराव की वजह से मेट्रो के यात्री स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। यही हाल यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन, लक्ष्मी नगर, इंद्रप्रस्थ सहित कई स्टेशनों का है।
भारी बारिश के कारण यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश/निकास बंद है। दिल्ली एरोसिटी मेट्रो स्टेशन से टर्मिनल 1-आईजीआई एयरपोर्ट तक शटल सेवा स्थगित कर दी गई है। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा: DMRC#DMRC pic.twitter.com/vJMBBjd2WV
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 28, 2024
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने की घटना भी सामने आई है। इस हादसे में एक शख्स की मौत भी हुई है. ऐसा टर्मिनल-1 पर एयरपोर्ट की छत गिरने की वजह से हुई। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद और बारिश जारी रहने की वजह से दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन ने आईजीआई एयरपोर्ट पर मेट्रो सेवा स्थगित करने का फैसला लिया है।
बता दें कि बीती रात से दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश की वजह से दिल्ली जलमग्न हो गया है। कई घंटे की तेज बारिश ने दिल्ली में ऐसा हाल कर रखा है कि एमसीडी पार्षद को अपने घर जाने के लिए उन्हें बड़े रबड़ टब का सहारा लेना पड़ा।






hgh apotheke kaufen
References:
git.konsulterna.nu