चुनाव 2022ताज़ा खबरें

दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना आज, अब तक 121 सीटों पर आप पार्टी आगे, भाजपा को मिली 96 सीटें और कांग्रेस को 11

दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना आज, अब तक 121 सीटों पर आप पार्टी आगे, भाजपा को मिली 96 सीटें और कांग्रेस को 11

 

देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव  के परिणामों के लिए आज 250 वार्डों पर वोट की गिनती चल रही है। अब तक के नतीजों के मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव में 121 सीटों की बढ़त से आम आदमी पार्टी आगे चल रही हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी अब तक 96 सीटें ही हांसिल कर पायी है। इसके साथ ही कांग्रेस 11 पर, निर्दलीय 5 पर, BSP 1 सीट पर आगे चल रही है।

दिल्ली में आज 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने कुल 42 मतगणना केंद्र बनाए हैं। मतगणना के लिए 68 चुनाव पर्यवेक्षकों को पहले ही तैनात किया जा जा चुका है. इस बार के MCD चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे।

बता दें कि भाजपा का नगर निगम के चुनाव में दबदबा रहा है। दिल्ली के नगर निगम के अब तक हुए 11 चुनावों में से सात बार भाजपा (जनसंघ व जनता पार्टी) ने जीत हासिल की है। लेकिन इस बार इतिहास बदलता नजर आ रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button