ताज़ा खबरें

दिल्ली: दिन-प्रतिदिन जहरीली हो रही है राजधानी की हवा, सांस लेना हो रहा मुश्किल, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं हवा

दिल्ली: दिन-प्रतिदिन जहरीली हो रही है राजधानी की हवा, सांस लेना हो रहा मुश्किल, ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं हवा

 

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। दिन-प्रतिदिन हवा का AQI का स्तर गिरता जा रहा है। राजधानी की हवा अभी भी जहरीली है और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वहीं आज भी कुछ इलाकों में AQI का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।

आज एक बार फिर से दिल्लीवासियों की सुबह घनी धुंध की चादर के साथ हुई। अक्षरधाम और आसपास के इलाकों में घनी धुंध देखने को मिली। केंद्रीय प्रदूषण विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि अक्षरधाम के पास एक्यूआई 393 दर्ज किया गया है जोकि बहुत ही खराब की श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पैमाने के अनुसार, शून्य और 50 के बीच रीडिंग को “अच्छा” माना जाता है, 51 से 100 के बीच रीडिंग “संतोषजनक” के अंतर्गत आती है, 101 से 200 के बीच “मध्यम” मानी जाती है, 201 से 300 के बीच रीडिंग को “खराब” के रूप में वर्गीकृत किया जाता है. 301 से 400 को “बहुत खराब” और 401 से 500 को “गंभीर” माना जाता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button