ताज़ा खबरें

दिल्ली: जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर पाबदी वाला आदेश हुआ रद्द, उपराज्यपाल की दखल के बाद शाही इमाम ने बदला फैसला

दिल्ली: जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर पाबदी वाला आदेश हुआ रद्द, उपराज्यपाल की दखल के बाद शाही इमाम ने बदला फैसला

 

आज यानी गुरुवार को दिल्ली के जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी के आदेश को वापस ले लिया गया है। जामा मस्जिद में अकेले लड़कियों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को एक दिन बाद ही हटा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी से बात की और जामा मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश को तत्काल रूप से रद्द करने की दरख़ास्त की।  जिसके बाद इमाम बुखारी ने आदेश को रद्द करने पर सहमति जताई है।

 

हालांकि इमाम का कहना है कि मस्जिद की मर्यादा भंग करने की किसी को इजाजत नहीं होगी। अगर कोई लड़की हाथ में फूल लेकर मस्जिद में दाखिल होगी तो उससे सवाल जरूर किया जाएगा।

बता दें कि हालही मस्जिद के प्रबंधन ने मस्जिद में लड़कियों के अकेले प्रवेश पर पाबंदी लगायी थी। जामा मस्जिद प्रबंधन ने मस्जिद के गेट पर नोटिस लगाई थी, जिसमें लिखा गया है कि जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है। मस्जिद प्रतिबंध के इस फैसले को लेकर लोगों ने इसे कट्टरवादी मानसिकता बताकर कड़ी आलोचना की।

इसके साथ ही दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले पर विरोध जताया था। मालीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button