दिल्ली: घने कोहरे और कम विसिबिल्टी के कारण 20 फ्लाइट और 42 ट्रेनें हुई लेट

दिल्ली: घने कोहरे और कम विसिबिल्टी के कारण 20 फ्लाइट और 42 ट्रेनें हुई लेट
उत्तर भारत में घने कोहरे और कम विसिबिल्टी के कारण कई फ्लाइटें और कई ट्रेनें देर से चल रहीं हैं। उत्तर भारत और दिल्ली इन दिनों कड़ाके की ठंड से झूझ रहा है। दिल्ली में आज यानी रविवार को तापमान 6.6 डिग्री के आसपास है और न्यूतम तापमान 3 डिग्री है। इस वजह से रेल यातायात और कई फ्लाइट सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है।
मौसम की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 20 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं और सुबह छह बजे तक किसी भी उड़ान के मार्ग में परिवर्तन की सूचना नहीं है। वहीं कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 42 ट्रेनें भी देर से चल रही हैं।
फ्लाइटों की सूचना
Around 20 flights have been delayed at Delhi airport due to weather conditions. There was no flight diversion reported till 6am, said an official at Delhi airport.
(Representational image) pic.twitter.com/hHWxtIPvMn
— ANI (@ANI) January 8, 2023
ट्रेनों की सूचना
कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 42 ट्रेनें देरी से चल रही हैं: उत्तर रेलवे pic.twitter.com/l43WSdzdp0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2023
दिल्ली में 6 डिग्री के आसापस तापमान की वजह से विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहेगा। शीतलहर के साथ राजधानी में घना कोहरा बना हुआ है। वेदर डॉट कॉम के मुताबिक शाम होते-होते तापमान 11 डिग्री और रात को 9 डिग्री रह सकता है. वहीं ठंडी हवाएं 8 किमी प्रति घंटे रफ्तार से बह रही है। बता दें कि दिल्ली की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अगले 3-4 दिनों तक बहुत खराब श्रेणी में ही बना रह सकता है।






hgh online kaufen erfahrung
References:
travelersqa.com
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!