ताज़ा खबरें
दिल्ली: देश की संसद में उठा कोचिंग सेंटर हादसे का मामला, BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने जांच के लिए एक समिति बनाने का किया अनुरोध

दिल्ली: देश की संसद में उठा कोचिंग सेंटर हादसे का मामला, BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने जांच के लिए एक समिति बनाने का किया अनुरोध
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक नामी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बीते शनिवार शाम अचानक बारिश का पानी भर गया था। इससे कोचिंग सेंटर के तीन छात्रों की मौत हो गयी। जिसके बाद से कोचिंग सेंटर के कई छात्र प्रदर्शनरत हैं। राष्ट्रीय राजधानी में हुए इस हादसे ने दिल्ली की सियासत को गर्मा दिया है। बता दें कि यह हादसा यूपीएससी की तैयारी करवाने वाली राव कोचिंग सेंटर का था, जहाँ कोचिंग के बेसमेंट में स्थित लाइब्रेरी में छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे।
यहाँ पढ़ें अब तक की अपडेट:
- संसद में उठा दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे का मामला, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने जांच के लिए एक समिति बनाने का अनुरोध किया।
- सपा मुखियां अखिलेश यादव ने कहा कि योजना और एनओसी देनी की जिम्मेदारी सभी अधिकारियों की है तो जिम्मेदार कौन है? और उनके खिलाफ कार्रवाई क्या हो रही है?
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP कार्यालय के पास AAP सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।
- दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में कथित अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गयी ।
- ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के छात्रों का मृतकों को इंसाफ दिलाने के लिए अभी जारी है विरोध-प्रदर्शन।
- इस घटना के बाद दिल्ली नगर निगम ने 13 कोचिंग सेंटर्स को सील किया।
- पुलिस ने रविवार को संस्थान के मालिक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गुप्ता और कोआर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
- सोशल मीडिया पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जताया दु:ख
- दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 105, 106 (1), 115 (2), 290 और 35 के तहत दर्ज किया था केस।
- दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय ने MCD कमिश्नर को दोषी अधिकारीयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का दिया आदेश
- भाजपा ने आम आदमी पार्टी को बताया जिम्मेदार
- AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने प्रदर्शनरत छात्रों से मिलने के बाद कहा यह आपदा नहीं बल्कि हत्या है।
- कोचिंग इंस्टिट्यूट में तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद छात्रों ने धरना- प्रदर्शन किया।
- दिल्ली के राजेंद्र नगर में आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेंट में शनिवार शाम जलभराव से दो छात्राओं और एक छात्र की डूबने से मौत हो गयी।





