ताज़ा खबरेंभारत
दिल्ली के भगीरथ प्लेस इलाके में लगी आग, 50 दुकानें चपेट में

नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक के भगीरथ प्लेस इलाके में बीती रात आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. ताज़ा जानकारी के मुताबिक़ आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है.
बीती रात दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ इलाके में लगी आग में 50 से ज्यादा दुकानें चपेट में आ चुकी हैं. प्रशासन का कहना है कि आग पर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है. हालांकि, अभी तक पूरी तरह से आग नहीं बुझाई जा सकी है. संकरी गलियां होने की वजह से दमकल विभाग को आग पर काबू पाने मे काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है.
बता दें कि बीती रात से 40 से ज्यादा दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. वहीं 150 से अधिक दमकल कर्मचारी आगबुझाने के काम में लगे हुए है. आग की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है.






steroid muscle explosion
References:
nxgit.xyz