ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 8 कोरोना मरीजों की मौत, मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल

ऑक्सिजन की कमी की वजह से राजधानी दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। ऑक्सिजन कमी के चलते दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में 8 मरीजों की मौत हो गई है। जिन मरीजों की मौत हुई है उसमें गैस्ट्रोलॉजी विभाग के हेड भी शामिल हैं। इस बात की पुष्टि हॉस्पिटल की ओर से ही की गई है। चौकाने वाली बात ये है कि जिस वक़्त अस्पताल में ऑक्सीजन ख़त्म हुआ उसके ठीक पहले ऑक्सिजन की कमी के मुद्दे पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई भी चल रही थी।

आज सुनवाई के दौरान बत्रा अस्पताल की ओर कहा गया कि ऑक्सिजन कमी का संकट दूर नहीं हो रहा है। हमारे पास कुछ ही घंटे का ऑक्सिजन बचा हुआ है। सुनवाई के दौरान थोड़ी ही देर बाद यह खबर आई कि हॉस्पिटल में ऑक्सिजन कमी की वजह से 8 मरीजों की मौत हो गई है। हॉस्पिटल की ओर से कहा गया कि उन्हें ऑक्सिजन सप्लाई में देरी हुई।

पहुंचने ही वाला था ऑक्सीजन।

इधर इस घटना के साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता और विधायक राघव राघव चड्ढा ने बताया कि हमारा क्रायोजेनिक टैंकर बत्रा अस्पताल में पांच मिनट के अंदर पहुंच रहा है। बाद में ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पताल को कर दी गई, लेकिन इस दौरान आठ मरीजों ने दम तोड़ दिया था।

ये भी पढ़े : भारत पहुंची रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन, पहली खेप लेकर आया विमान हैदराबाद में उतरा

कोर्ट ने फटकार लगते हुए जारी किया निर्देश।

बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सिजन की सप्लाई में देरी के चलते आज 8 मरीजों की मौतों पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया की वह दिल्ली को आज ही तुरंत 490 एमटी oxygen दिलवाए ।

हाई कोर्ट ने आदेश का नहीं हुआ पालन तो अवमानना की कार्यवाही होगी शुरू।

हाई कोर्ट ने केंद्र को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर हमारे आदेश का पालन नहीं हुआ तो हम अवमानना की कार्यवाही शुरू कर सकते हैं। हाई कोर्ट ने केंद्र से कहा कि आप क्या चाहते हैं कि हम लोगों को सिर्फ इसलिए मरने दें कि ऑक्सिजन नहीं है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button