ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, करीब 8 लोग घायल

नई दिल्ली: शनिवार दोपहर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गेट नंबर 2 के एंट्री गेट पर एक पंडाल गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं. वहीं कई लोगों के दबने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं पंडाल का मलबा हटाने के लिए क्रेन भी बुलाई गई है.

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी संरचना गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है.

 

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरने की घटना पर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मेडिकल तकनीशियन-आपातकालीन सेवा, आसिफ अंसारी ने कहा, “यहां 10-12 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी बचाव अभियान जारी है.”

 

साउथ दिल्ली डीसीपी अंकित चौहान ने बताया, “हमें 11:15 बजे JLN स्टेडियम में एक टेंट गिरने और उसके नीचे कुछ मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि 25-30 मजदूर दबे हैं, यहां शादी के लिए टेंट लग रहा था. स्थानिय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. अब तक 25-30 लोगों को बचाया जा चुका है। जांच जारी है. NDRF की टीम भी यहां आई है, वे बचाव अभियान शुरु कर चुके हैं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button