ताज़ा खबरें

दिल्ली के कुछ इलाकों में मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर

दिल्ली के कुछ इलाकों में मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर

उत्तर भारत में इन दिनों मानसून की मूसलाधार बारिश हो रही है। कई पहाड़ी राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में भी इस बार बारिश ने आम जन-जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग की माने तो इस साल दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है।भारी बारिश के चलते दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

 

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अब भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, ऐसे में दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर अब 206 मीटर से भी ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली में ओल्ड यमुना पुल पर जलस्तर सुबह 8 बजे 206.32 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर है।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ संभावित निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।  हालात को देखते हुए तेजी से इन इलाकों को खाली कराने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा रहा है। वहीं पुराने यमुना पुल पर रेल और सड़क यातायात मंगलवार सुबह 6 बजे से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इस पूरे हफ्ते नई दिल्ली में बारिश होने के आसार लगाए गए हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button