दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड, कई इलाकों में जलजमाव जैसी हुई स्थिति
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, बढ़ी ठंड, कई इलाकों में जलजमाव जैसी हुई स्थिति
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज बारिश हुई है। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों जलभराव जैसी स्थिति भी देखने को मिली। बता दें कि बारिश के साथ साथ एनसीआर में कई इलाकों पर तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े। बारिश और ओले पड़ने से दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने के कारण बुराड़ी इलाके में भारी जलभराव देखा गया। pic.twitter.com/xSx42rZJDd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
राजधानी में सुबह 4 से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है, जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि बारिश के चलते प्रदूषण के स्तर में भी कमी दर्ज की गयी है।
दिल्ली में मौसम में बदलाव तो पिछले दो दिनों से देखा जा रहा था, जिसे मौसम विभाग ने पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर बताया। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई थी की राजधानी के कई इलाकों में आंशिक बरसात हो सकती है, लेकिन शुक्रवार सुबह 4 बजे से वेस्ट दिल्ली के तमाम इलाकों में बरसात की शुरुआत हुई।





