दिल्ली: एंबिएंस मॉल में गिरा छत का हिस्सा, किसी के घायल होने की सूचना नहीं

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में स्थित एंबिएंस मॉल की छत का एक हिस्सा सोमवार देर रात गिरने के बाद बंद कर दिया गया है, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. यह दुर्घटना मॉल के केंद्रीय प्रांगण के नियमित रखरखाव के बीच सामने आई.
It’s raining collapses in Malls in NCR. Today roof of Ambience Mall at Vasant Kunj collapsed. Poor maintenance by owners is a factor. MCD must inspect all Cinemas and Malls lest a major accident happens again @ArvindKejriwal @LtGovDelhi @AmitShah pic.twitter.com/QYV6nTWm2Z
— Shantanu Guha Ray (@ShantanuGuhaRay) March 4, 2024
डीसीपी (दक्षिण पश्चिम) रोहित मीना ने कहा. “यह सुबह करीब 12.47 बजे एस्केलेटर के पास हुआ. शुक्र है, अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.”
अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने पुष्टि की कि दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाओं को कोई संकटपूर्ण कॉल नहीं मिली. दिल्ली पुलिस ने मूल कारण का पता लगाने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले, नोएडा एक्सटेंशन के एक शॉपिंग मॉल में लोहे की ग्रिल गिरने से दो लोगों की जान चली गई थी.





