दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में ‘The Kashmir Files’ को मिला बेस्ट फिल्म ऑफ़ द ईयर का ख़िताब

दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में ‘The Kashmir Files’ को मिला बेस्ट फिल्म ऑफ़ द ईयर का ख़िताब
मुंबई में सोमवार देर शाम को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ। बॉलीवुड जगत के कई सितारों ने इसमें बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इस आयोजन में नामी सितारों और फिल्मों को अवॉर्ड दिया गया। इस दौरान में विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 मिला है।
विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
ANNOUNCEMENT:#TheKashmirFiles wins the ‘Best Film’ award at #DadaSahebPhalkeAwards2023.
“This award is dedicated to all the victims of terrorism and to all the people of India for your blessings.” pic.twitter.com/MdwikOiL44— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 21, 2023
- बेस्ट फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
- बेस्ट डायरेक्टर- आर बाल्की (चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट)
- बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर (ब्रह्मास्त्र)
- बेस्ट फीमेल सिंगर – नीती मोहन (मेरी जान)
- मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर- ऋषभ शेट्टी (कांतारा)
- फिल्म ऑफ द ईयर- (आरआरआर)
- फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए- रेखा
- बेस्ट वेब सीरीज- (रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस)
- बेस्ट मेल सिंगर- साचेत टंडन (माया मैनू)
- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- मनीष पॉल (जुग जुग जियो)
- टेलिविजन सीरीज ऑफ द ईयर- (अनुपमा)
- बेस्ट एक्टर इन टेलिविजन सीरीज- जैन अमान (फना- इश्क में मरजावां)
- बेस्ट एक्ट्रेस इन टेलिविजन सीरीज- तेजस्वी प्रकाश (नागिन 6)
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर- वरुण धवन फॉर (भेड़िया)
- बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफर- पीएस विनोद (विक्रम वेधा)





