दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच के रूप में किया गया नियुक्त

दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच के रूप में किया गया नियुक्त
दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया। मोर्कल का करार एक सितंबर से शुरू होगा। इस बात की जानकारी BCCI के सचिव जय शाह ने दी है। बोर्ड ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का मुख्य कोच नियुक्त किया था, लेकिन सहायक स्टाफ की घोषणा नहीं की थी। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान पारस म्हांब्रे टीम के गेंदबाजी कोच थे।
दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ मोर्ने मोर्कल को टीम इंडिया का नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया: BCCI सचिव जय शाह ने ANI को बताया
(फ़ाइल फ़ोटो) pic.twitter.com/ouBascddUF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2024
दक्षिण अफ्रीका के 39 साल के मोर्कल नए मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद थे। दोनों ने आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स में साथ काम किया है। मोर्ने मोर्कल की कोचिंग भी अच्छा अनुभव है। वनडे विश्व कप के दौरान मोर्कल पाकिस्तान के कोच थे। इसके साथ ही मोर्कल आईपीएल में भी कोचिंग कर चुके हैं। गौतम गंभीर और मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े थे। जब गंभीर लखनऊ सुपर जांयंट्स के मेंटॉर हुआ करते थे, उस समय मोर्कल टीम के गेंदबाजी कोच थे। गंभीर के केकेआर में चले जाने के बाद भी मोर्कल लखनऊ की टीम के साथ जुड़े रहे।
मोर्कल का भारतीय टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में पहला काम बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगा। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी। मोर्कल के नाम की चर्चा महीने भर से चल रही थी, लेकिन अब आधिकारिक रूप से उन्होंने म्हांब्रे की जगह ले ली है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने विदेशी कोच नहीं बनाने के अपने चलन में करीब एक दशक बाद बदलाव किया है। पूर्व मुख्य कोच डंकन फ्लेचर के बाद पहली बार कोई विदेशी भारतीय कोचिंग टीम का हिस्सा होगा।





