ताज़ा खबरें

तेलंगाना: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए परिवारवाद को बनाया निशाना, बोले- “परिवारवादी पार्टियां कानून-व्यवस्था को भी बर्बाद कर देती हैं”

तेलंगाना: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए परिवारवाद को बनाया निशाना, बोले- “परिवारवादी पार्टियां कानून-व्यवस्था को भी बर्बाद कर देती हैं”

 

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में चुनावी रिलोयों, रोड शो, और जनसभाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के करीमनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते मंच के सामने कड़ी जनता हुए ‘तेलंगाना में पहली बार आ रही है बीजेपी सरकार’ के नारे लगवाए।

 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, “आज पूरा तेलंगाना एक ही बात कर रहा है कि तेलंगाना में पहली बार, आ रही है भाजपा सरकार…. भाजपा ने आप से वादा किया है कि तेलंगाना में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री OBC समाज से ही होगा…: करीमनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को निशाना बनाते हुए कहा कि, “परिवारवादी पार्टियां कानून-व्यवस्था को भी बर्बाद कर देती हैं। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब हर दिन बम धमाके होते थे। आज भी कांग्रेस जहां सत्ता में है वहां PFI जैसे आतंकी संगठनों को बढ़ावा मिलता है…भाजपा ने आतंकवाद पर करारी चोट की…BRS ने यहां की कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और KCR ने आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जब कोई परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का नाम लेता है, तो तुरंत BRS और कांग्रेस जैसे दल ही दिखते हैं। कांग्रेस के विधायक कब BRS में चले जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं है इसलिए तेलंगाना में कोई भी कांग्रेस को वोट नहीं देगा। कांग्रेस को वोट यानी फिर से KCR की सरकार आने की संभावना। इनको सत्ता से बाहर करने का एक ही तरीका है – कमल का बटन दबाना और BJP का CM बनाना।

इस दौरान उन्होंने कहा कि तेलंगाना में BRS की नाव डूबने वाली है और BRS को भी ये एहसास हो चुका है कि 3 दिसंबर को उसका टिकट कट जाएगा। ये देखकर KCR के परिवार में भी बिखराव शुरू हो चुका है। अपनी हार सामने देख KCR पूरी ताकत लगा रहे हैं कि जनता का आक्रोश थोड़ा ठंडा हो जाए। वहीं दूसरी तरफ KCR के रिश्तेदार अब BRS को ही कोस रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button