ताज़ा खबरें

तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे उतरे

तेलंगाना के बीबीनगर के पास पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे, विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे उतरे

आज बुधवार को तेलंगाना में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। यहाँ तेलंगाना के बीबीनगर के पास से विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना बीबीनगर-घाटकेसर के बीच हुई। यहां ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की रफ्तार ज्‍यादा तेज नहीं थी, धीमी गति से ही ट्रेन चल रही थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह ट्रेन मंगलवार को 17.20 बजे विशाखापत्तनम से रवाना हुई ट्रेन को 05.10 बजे सिकंदराबाद पहुंचना था।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के कोच एस1 से एस4, जीएस और एसएलआर पटरी से उतर गए। ट्रेन के जो डिब्बे पटरी से नहीं उतरे थे, उन्हें अलग कर रवाना कर दिया गया।

ट्रेन के पटरी से उतरने से काजीपेट और सिकंदराबाद के बीच ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक, गोदावरी एक्सप्रेस के डिब्बों के पटरी से उतर जाने के कारण कुल 19 ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से कैंसिल कर दिया गया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button