ताज़ा खबरें

तानाशाह किम जोंग उन ने फिर भरी हुंकार, कहा US और दक्षिण कोरिया परमाणु हमलें के लिए रहे तैयार

तानाशाह किम जोंग उन ने फिर भरी हुंकार, कहा US और दक्षिण कोरिया परमाणु हमलें के लिए रहे तैयार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन एक बार फिर मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं। यहाँ उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को बड़ी धमकी दे डाली है। किम ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वह दोनों देशों पर परमाणु हमले करने को तैयार रहें।

राज्य मीडिया KCNA ने सोमवार को कहा कि किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अमेरिकी परमाणु संपत्ति से जुड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने का आरोप लगाते हुए युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि किम की यह टिप्पणी उस समय की है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य अभ्यास को और तेज कर दिया है। बता दें कि सैन्य अभ्यास के दौरान एक मॉक न्यूक्लियर वारहेड ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को भी दागा गया। राज्य मीडिया KCNA ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सहयोगियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भेजने के लिए “युद्ध प्रतिरोध और परमाणु जवाबी क्षमता” को मजबूत करना था।

केसीएनए ने कहा कि अभ्यास में मॉक न्यूक्लियर वारहेड से लैस एक बैलिस्टिक मिसाइल ने सामरिक परमाणु हमले के परिदृश्य के तहत 800 मीटर की ऊंचाई पर लक्ष्य को भेदने से पहले 800 किमी की दूरी तय की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button