ताज़ा खबरें

तमिलनाडु हिंसा का फेक वीडियो शेयर कर अफवाह फ़ैलाने वाले यूट्यूबर मनीष के बैंक खाते किए गए फ्रीज

 तमिलनाडु हिंसा का फेक वीडियो शेयर कर अफवाह फ़ैलाने वाले यूट्यूबर मनीष के बैंक खाते किए गए फ्रीज

 

तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले को लेकर फेक वीडियो वीडियो शेयर करने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ बिहार पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है। यहाँ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मनीष कश्यप और उसके यूट्यूब चैनल के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।

 

बिहार पुलिस ने मनीष कश्यप के चार अलग-अलग खातों में रखे करीब 42 लाख रुपये को फ्रिज करा दिया है। मनीष के एसबीआइ बैंक के खाते में तीन लाख 37 हजार 496 रुपये, आइडीएफसी बैंक के खाते में 51, 069 रुपये और एचडीएफसी बैंक के खाते में तीन लाख 37 हजार 463 रुपये जमा हैं।

बिहार पुलिस ने बताया है कि मनीष कश्यप के IDFC BANK के खाते में 51,069 रुपये, HDFC BANK के खाते में 3,37,463 रुपये, SBI के खाते में 3,37,496 रुपये और SACHTAK Foundation के HDFC BANK के खाते में 34,85,909 रुपये जमा थे जिनको अब फ्रिज करा दिया गया है।

गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने तमिलनाडू में काम करने वाले बिहारी मजदूरों का एक फेक वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में बिहारी मजदूरों के ऊपर हो रहे दिखाए गए हैं। मनीष ने कथित तौर पर इस तरह की झूठी वीडियो बनाकर वायरल की है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने मनीष का ट्वीटर हैंडल ब्लॉक कर दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button