ताज़ा खबरेंभारत

तमिलनाडु में जातिसूचक शब्द का विरोध करने पर दलित को बेरहमी से पीटा, उसपर किया पेशाब भी, अब 4 हिरासत में

तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले में एक दलित युवक के साथ अत्याचार की सारी हदें पार करने का और उत्पीड़न करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ एक दलित युवक का कथित तौर पर उत्पीड़न और हमला करने के चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे 18 साल के दलित युवक ने दावा किया है कि इन चार लोगों ने एक अपमानजनक शब्द पर आपत्ति जताने को लेकर उसकी पिटाई और उसपर पेशाब की।

क्या है पूरा मामला ?

पीड़ित शख्स यानी दलित युवक के मुताबिक वह बीते रविवार को अपने दोस्तों के साथ थानीकोंडन गांव में एक तालाब से मछली पकड़ रहा था। इतने में एक उच्च जाति के प्रदीप नामक शख्स से उसकी बहस हो गई। दलित शख्स का कहना है कि प्रदीप ने उसके लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन जैसे ही उसने इन शब्दों का विरोध जताया तो प्रदीप ने अपने साथियों के साथ उसे जबरन एक कार में बिठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट की और कथित तौर पर उसके ऊपर पेशाब भी किया।

ये भी पढ़े : कोलकाता: नशे में धुत पिता ने बेटे पर फेंका क्रूड बम, धमाके में शख्स ने तोड़ा दम, बेटा गंभीर रूप से घायल

इन धाराओं में मामला दर्ज।

इधर इस घटना के बाद पीड़ित दलित शख्स का कहना है कि वो किसी तरह से वहां से भाग निकला और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल दलित शख्स की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 365, 342, 506, 294 (बी) और 323 के तहत मामला दर्ज किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button