तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा विस्फोट, अब तक 13 की हो चुकी है मौत

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा विस्फोट, अब तक 13 की हो चुकी है मौत
तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले की पटाखा फैक्ट्री में एक बड़ा विस्फोट हुआ। इस दौरान 13 लोगों की इस धमाके में मौत हो गई है। इस मामले में अग्निशमन और बचाव विभाग ने बताया कि धमाका विरुधुनगर जिले के कम्मापट्टी गांव के पास एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में हुआ है।
#UPDATE विरुधुनगर ज़िले के कम्मापट्टी गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई: अग्निशमन और बचाव विभाग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023
#WATCH तमिलनाडु: विरुधुनगर ज़िले के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत होने की सूचना है: अग्निशमन और बचाव विभाग pic.twitter.com/6h1Wqih6WE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023
गौरतलब है कि, इससे पहले, बीते 9 अक्टूबर को भी तमिलनाडु की अरियालुर पटाखा यूनिट में धमाका हुआ था। इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल थीं। ये घटना वेत्रियुर मदुरा विरागुलर गांव में घटी थी।
घटना के बाद फैक्ट्री के मालिक राजेंद्र (65) और उनके दामाद अरुण कुमार (39) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि दीपावली के मद्देनजर, राजेंद्रन ने 30 और श्रमिकों को नियुक्त किया था जो पटाखों की मांग को पूरा करने के लिए ओवरटाइम काम कर रहे थे, जब यह घटना हुई.





