ताज़ा खबरें

तमिलनाडु: अवैध शराब पीने से 29 लोगों की मौत, 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

तमिलनाडु: कल्लाकुरिची जिले में कथित तौर पर अवैध शराब पीने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और और 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं. वीडियो कल्लाकुरिची सरकारी मेडिकल कॉलेज से है.

कल्लाकुरिची जिला कलेक्टर एम.एस. प्रशांत ने इसकी पुष्टि की है कि कल्लाकुरिची में कथित अवैध शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है. कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात भी की है.

 

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मौतों पर दुख व्यक्त कर एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. इस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.”

 

सरकार ने कहा कि इस सिलसिले में 49 वर्षीय (अवैध शराब विक्रेता) के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके पास से जब्त की गई करीब 200 लीटर अवैध शराब की जांच में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना की समग्र विवेचना के लिए सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है. सरकार ने घटना के बाद कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिया, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया. नौ अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है, जिनमें कल्लाकुरिचि जिले की मद्यनिषेध शाखा के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button