ताज़ा खबरें

टोक्यो में भारत-जापान की 2+2 वार्ता आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जय शंकर ने लिया हिस्सा

टोक्यो में भारत-जापान की 2+2 वार्ता आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जय शंकर ने लिया हिस्सा

 

आज यानी गुरुवार को जापान की राजधानी टोक्यों में भारत और जापान के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता हो रही है। इस वार्ता में भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले जापान के आत्मरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उन्होंने अपने समकक्ष यासुकाजु हमदा से मुलाकात की। इस दौरान सिंह ने कहा की दोनों देशों के बीच विशेष द्विपक्षीय रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी एक स्वतंत्र, मुक्त और कानून-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राजनाथ सिंह ने हमदा से मुलाकात के बाद ट्वीट करते हुए लिखा कि जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजु हमदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग व क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इस साल दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और जापान एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी का अनुसरण करते हैं। जापान के साथ भारत की रक्षा साझेदारी स्वतंत्र, मुक्त और कानून-आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हाल के दिनों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। दोनों देशों के बीच एक लंबा सांस्कृतिक और नागरिक संबंध रहा है।’  उन्होंने आगे कहा, ‘इस साल हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं सालगिरह मना रहे हैं। इसके लिए दिसंबर में नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित कर हमें सम्मानित महसूस हो रहा है। इसमें दोनों देशों के हमारे जवान शामिल होंगे।’

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button