खेलताज़ा खबरें

टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद BCCI ने टीम इंडिया को दी सौगात, 125 करोड़ देने का किया ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद BCCI ने टीम इंडिया को दी सौगात, 125 करोड़ देने का किया ऐलान

 

भारतीय टीम ने करीब 11 साल बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया है। इस शानदार जीत के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के लिए प्राइज मनी के तौर पर 125 करोड़ रुपए का एलान किया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

जय शाह ने ट्वीट कर लिखा कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप 2024 खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है. इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई.’

बता दें कि भारतीय टीम ने इतिहास में चौथी बार कोई वर्ल्ड कप (वनडे, टी20) खिताब जीता है। भारतीय टीम ने शनिवार (29 जून) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही 140 करोड़ भारतीयों को जश्न मनाने का सुनहरा मौका दिया। बता दें कि भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011) खिताब जीता है। जबकि दो बार ही टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) खिताब जीत लिया है। टीम ने पिछला वर्ल्ड कप (वनडे में) 2011 में जीता था. अब 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप (टी20 में) खिताब जीता है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button