ताज़ा खबरें

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की माँ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की यह तस्वीर, देखें-

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा की माँ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की यह तस्वीर, देखें-

 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की माँ विराट कोहली और हिटमैन की एक फोटो पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रोहित शर्मा की माँ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर पोस्ट। इस फोटो में विराट कोहली और रोहित शर्मा साथ खड़े हैं, रोहित के कंधे पर उनकी बेटी भी साथ दिखाई दे रही है।

इस फोटो को इंटाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में रोहित शर्मा की माँ ने लिखा कि “टी20 क्रिकेट की GOAT जोड़ी। कंधे पर उनकी बेटी, पीठ पर पूरा देश और अपने साइड में भाई। ”

 

बता दें कि रोहित शर्मा की मां ने यह पोस्ट रोहित के लिए ही किया है। जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताया। गौरतलब है कि भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी. यह भारत की टी20 विश्व कप में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में खिताब जीता था।

उनकी मां पूर्णिमा शर्मा विशाखापट्टनम की रहने वाली हैं। शुरुआत में उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। तेलुगू परिवार में पैदा होने की वजह से रोहित शर्मा की मातृभाषा तेलुगू है। वह नागपुर में पैदा हुए थे लेकिन उनके डेढ़ साल के होने पर उनका परिवार मुंबई के उपनगर डोंबिवली में शिफ्ट हो गया था। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति उनके और उनके भाई के लिए पर्याप्त नहीं थी। इसलिए उन्हें बोरीवली में उनके दादा-दादी के साथ रहने के लिए भेज दिया गया था। वहां उन्होंने गली क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button