खेलताज़ा खबरें

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिल्ली वापस लौटी भारतीय टीम, फैंस ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिल्ली वापस लौटी भारतीय टीम, फैंस ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता भारतीय टीम आज यानी गुरुवार को बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। रोहित शर्मा की अगुवाही वाली टीम गुरुवार सुबह लगभग 6:05 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक चार्टर्ड विमान से उतरी। यहाँ उत्साही फैंस की भीड़ ने हवाई अड्डे के बाहर उनका स्वागत किया। बता दें कि 29 जून को बारबाडोस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया।

 

टी 20 विश्व कप 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल पहुंची।

 

टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट के बाहर आए और बस से होटल के लिए रवाना हो गए। इस बीच विराट कोहली जब बस में चढ़ रहे थे तो उन्होंने फैंस की तरफ देखा और उनका अभिवादन स्वीकार किया। फैंस विराट कोहली को देखते ही शोर मचाने लगे।

 

भारतीय क्रिकेट टीम का स्वागत करने के लिए समर्थक एयरपोर्ट पर जुटे। टीम इंडिया T20WorldCup2024 ट्रॉफी जीतने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

टीम आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलेगी। उसके बाद आज ही मुंबई रवाना होगी। टीम आज ही मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम के बीच खुली बस पर रोड शो करेगी। पहले ये कार्यक्रम कल होना था। खिलाड़ियों को जल्दी फ्री करने के लिए ये कार्यक्रम आज ही होगा।

बाद में टीम शाम 4 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान करेगी, जहां वे शहर के उत्साही क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए एक खुली बस रोड शो पर निकलेंगे। उत्सव का समापन प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य सम्मान समारोह के साथ होगा, जिसमें पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन का सम्मान किया जाएगा।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button