ताज़ा खबरें

टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान मची भगदड़, कई हुए घायल

टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान मची भगदड़, कई हुए घायल

टी20 वर्ल्ड की ट्रॉफी जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। बीती सुबह दिल्ली के बाद टीम इंडिया का मुंबई में भव्य स्वागत किया गया। यहाँ टीम इंडिया के स्वागत के लिए विजय परेड का आयोजन किया गया था, जहां लाखों की संख्या में प्रशंसकों ने हिस्सा लिया।

मुंबई में आयोजित विजय परेड में प्रसंशकों की भीड़ इतनी उमड़ आयी की कहीं-कहीं भगदड़ जैसी स्थिति देखें को मिली, इस दौरान कई प्रसंशक बेहोश हो गए तो कई घायल हो गए, टी20 विश्व कप विजय परेड के बाद मुंबई के मरीन ड्राइव पर हर जगह जूते-चप्पल बिखरे पड़े थे। मुंबई पुलिस के अनुसार, गुरुवार को टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड देखने के लिए मुंबई के मरीन ड्राइव पर एकत्र हुए कई प्रशंसक घायल हो गए और कुछ को सांस लेने में भी परेशानी हुई।

विजय परेड के दौरान बेहोश हुए एक पीड़ित ऋषभ महेश यादव ने एएनआई को बताया, भीड़ बढ़ती जा रही थी। मैं गिर गया और मेरा गला घुट गया। मैं बेहोश हो गया। मुझे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ मेरा इलाज हुआ। अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूँ। भीड़ जरूरत से ज्यादा थी। बदइंतजामी थी। पुलिस भी सतर्क नहीं थी।

गौरतलब है कि 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया का भारत में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को फाइनल में मात देने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने देश को दूसरा टी20 वर्ल्ड कप दिलाया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button