ताज़ा खबरें

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, बोले- ‘एक विशेष उद्योगपति के खिलाफ यह सवाल, इसलिए सरकार को परेशानी’

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के समर्थन में उतरे कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, बोले- ‘एक विशेष उद्योगपति के खिलाफ यह सवाल, इसलिए सरकार को परेशानी’

 

कांग्रेस नेता व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने  कैश फॉर क्वेरी के आरोपों में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन किया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकार को परेशानी इसलिए हो रही है क्योंकि एक विशेष व्यक्ति या एक विशेष उद्योगपति के खिलाफ यह सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार एक विशेष उद्योगपति की रक्षा करने के लिए इतना तत्पर है कि कोई भी उनके खिलाफ सवाल पूछे तो वह देश के दुश्मन बन जाते हैं। हम जब सदन में जाते हैं तो जनता के नुमाइंदे होते हैं, सवाल जहां से भी मिले हम उसे उठाने की कोशिश करते हैं… लेकिन इस तरह से एथिक्स कमिटी बनाना, तफ्तीश शुरू करना यह मैंने कभी नहीं देखा… क्या हुआ मैं इस बारे में नहीं कह सकता हूं लेकिन सदन के अंदर हर सदस्य को बोलने का अधिकार है, इस लिहाज़ से लग रहा है कि इसे राई का पहाड़ बनाया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button