झारखण्ड में शाम 5 बजे तक 67.59% हुआ मतदान, दूसरे चरण की 38 सीटों पर हो रही है वोटिंग
झारखण्ड में शाम 5 बजे तक 67.59% हुआ मतदान, दूसरे चरण की 38 सीटों पर हो रही है वोटिंग
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। इस दौरान करीब 38 सीटों पर 20 नवंबर (बुधवार) को वोटिंग शुरू हो गई है। झारखंड में अंतिम चरण के लिए बुधवार को संताल परगना की 18 सीट, उत्तरी छोटानागपुर की 18 सीट और दक्षिणी छोटानागपुर की दो सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे से 31 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो गई। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 61.47% मतदान दर्ज़ किया गया।
भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक झारखंड (द्वितीय चरण) में 67.59% वोटिंग हुई।

दोपहर 3 बजे तक झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में 61.47% वोटिंग हुई।

अपर मुख्य अधिकारी नेहा अरोड़ा ने मतदान प्रतिशत पर कहा, “अब तक दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान हुआ है, इसमें सबसे ज्यादा महेशपुर, सिल्ली और नाला विधानसभा क्षेत्र में हुआ है…
झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में इस दौरान सुबह 11 बजे तक 31.37% मतदान हुआ

सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ।
झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ।
महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान हुआ। pic.twitter.com/UJLz5LEe0m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024
गौरतलब है कि इस चरण में 528 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य के कुल 1,23,58,195 लोग अपना विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे। 31 मतदान केंद्रों पर जहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी, वहीं अन्य बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। तय समय तक कतार में लग जाने वाले मतदाता मतदान के पात्र होंगे। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियों पूरी कर ली है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को ही मतदान कर्मी अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।






best stacks for muscle growth
References:
gogs.kakaranet.com