झारखण्ड में पहले चरण का मतदान कल, 15 जिलों की 43 सीटों पर होगी वोटिंग, चुनावी मैदान में होंगे 683 उम्मीदवार
झारखण्ड में पहले चरण का मतदान कल, 15 जिलों की 43 सीटों पर होगी वोटिंग, चुनावी मैदान में होंगे 683 उम्मीदवार
झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग कल यानी बुधवार को होगी। ऐसे में अब पहले चरण का चुनाव प्रचार भी सोमवार शाम थम चुका है। हले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर भी सोमवार शाम पांच बजे थम गया। अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण के प्रचार में जुट गई हैं। झारखंड में मुख्य चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच है।
43 सीटों पर होगी वोटिंग
बता दें कि बुधवार को 15 जिनो की 43 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इस दौरान कुल 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास जैसै चर्चित चेहरे भी शामिल हैं।
चुनाव आयोग ने कर है पूरी तैयारी
पहले चरण में यहा हैं चर्चित चेहरे
झारखंड चुनाव के पहले चरण में चर्चित सीटों में सरायकेला, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, जगन्नाथपुर और जमशेदपुर पूर्व शामिल हैं। खास चेहरों की बात करें तो, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरायकेला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड चुनाव से पहले अगस्त में भाजपा में शामिल हो गए थे। जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का सामना जदयू नेता सरयू रॉय से है। सरयू रॉय ने 2019 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास को शिकस्त दी थी।
जमशेदपुर पूर्व में कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू और भाजपा उम्मीदवार पूर्णिमा दास से है। जगन्नाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा का कांग्रेस नेता सोना राम सिंकू से सामना होगा। वहीं, रांची सीट पर 1996 से विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा की मौजूदा राज्यसभा सांसद महुआ माजी हैं।






hgh hormone kaufen
References:
md.swk-web.com