ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में NDA को मिली भारी बढ़त, महायुति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “यह महाराष्ट्र ने पीएम मोदी को अपना समर्थन दिया है”

महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में NDA को मिली भारी बढ़त, महायुति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देवेंद्र फडणवीस ने कहा- “यह महाराष्ट्र ने पीएम मोदी को अपना समर्थन दिया है”

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में महायुति गठबंधन की बंपर जीत हुई है। विधानसभा की कुल 288 सीटों में से भाजपा गठबंधन 219 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, भाजपा अकेले 124 सीटों पर आगे है तो शिंदे की शिवसेना 55 सीटों पर आगे हैं। इस मौके पर महायुती ने प्रेस वार्ता की है। इस दौरान महायुति के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम महाराष्ट्र के सभी नागरिकों के आभारी हैं। यह महाराष्ट्र की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना समर्थन दिखता है…”

वहीं,कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है वह मात्र 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसकी के साथ भाजपा 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इनमें 124 सीटों पर आगे है, यानी भाजपा 83% सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार महायुति गठबंधन एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

इस मौके पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र की जनता ने हमें अप्रत्याशित जीत दिलाई है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने जो नारा दिया था ‘एक हैं तो सेफ हैं’, उसके अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया… यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है…”

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों को मैं धन्यवाद करता हूं…महायुति ने जो काम किया है जनता ने उस पर वोट दिया है इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है…”

भाजपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर जश्न मनाया जारी है। MaharashtraElection2024 परिणाम के रुझान में महायुति(भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

झारखंड और महाराष्ट्र में किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला आज हो जाएगा। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती आज यानी शनिवार की सुबह से शुरू हो गयी है। वायनाड और नांदेड़ लोकसभा उपचुनावों के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है। विधानसभा उपचुनावों के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है।

 

झारखण्ड के नए शुरुआती रुझान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नए शुरुआती रुझान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा के लिए JMM उम्मीदवार कल्पना सोरेन, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतगणना के 1/21वें राउंड के बाद 3128 वोटों के अंतर से पीछे चल रही हैं। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 सीटों में से 51 पर आगे चल रही है।

 

महायुति ने राज्य में 145 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। (भाजपा 118, शिवसेना 56, NCP 37) महाविकास अघाड़ी 52 सीटों पर आगे चल रही है।

JharkhandAssemblyElection2024 | चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार- महागठबंधन 15 सीटों (जेएमएम 5, कांग्रेस 5, राजद 3, सीपीआई (एमएल) (एल) 2) पर आगे चल रहा है। एनडीए 10 सीटों (बीजेपी 7, एजेएसयूपी 3) पर आगे है। जेएलकेएम 1 पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 1 पर आगे है।

 

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार- महायुति 99 सीटों (बीजेपी 50, शिवसेना 27, एनसीपी 22) पर आगे है महा विकास अघाड़ी 39 सीटों (एनसीपी-एससीपी 14, कांग्रेस 13, शिवसेना (यूबीटी) 12) पर आगे चल रही है । अन्य और निर्दलीय 13 पर आगे चल रही है।

 

झारखंड से आए शुरुआती रुझान-

महाराष्ट्र में आए शुरुआती रुझान-

महाराष्ट्र प्रमुख उम्मीदवार MaharashtraElection2024

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार कांग्रेस और सीपीआई (एमएल) (एल) 1-1 सीट पर आगे चल रही है।

 

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार शिवसेना, एनसीपी और महायुति की बीजेपी क्रमश: 2, 1 और 1 सीटों पर आगे हैं।

 

MaharashtraElection2024 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। वीडियो बारामती विधानसभा क्षेत्र के लिए मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम से है। बारामती में NCP(महायुति) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने NCP-SCP(महा विकास अघाड़ी) के युगेंद्र श्रीनिवास पवार के खिलाफ चुनाव लड़ा।

झारखंड चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती रांची के एक मतगणना केंद्र पर शुरू हुई है।

दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार संजय निरुपम ने कहा, “आज मतगणना का दिन है। हमारे और पूरे महाराष्ट्र के लिए ये बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज हमेशा की तरह मैं सिद्धिविनायक भगवान के चरणों में प्रार्थना करने आया हूं… पूरे महाराष्ट्र में महायुति की सरकार वापस आए, मैंने ऐसा आशीर्वाद मांगा है। महायुति की सरकार लाना इसलिए जरूरी है ताकि 2.5 सालों से महाराष्ट्र में जो विकास का कार्य और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं उन्हें जारी रखा जाए और यहां के लोग खुशहाल रहें।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री चेहरे पर उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री महायुति का ही बनेगा ये तया है। महायुति की सरकार आएगी ये भी तय है।”

 

 

#JharkhandElection2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। (वीडियो रांची के एक मतगणना केंद्र से है।)

 

 

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button