ताज़ा खबरें

जेल में कैद आप नेता सत्येंद्र जैन का एक और CCTV वीडियो हुआ लीक, बीजेपी ने लगाया खास ख़ातिरदानी का वीडियो का आरोप 

जेल में कैद आप नेता सत्येंद्र जैन का एक और CCTV वीडियो हुआ लीक, बीजेपी ने लगाया खास ख़ातिरदानी का वीडियो का आरोप 

दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) चुनाव होने हैं। इस बीच तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। अब आज यानी रविवार को भी का एक और नई CCTV फुटेज सामने आयी है। इस फुटेज में देखा जा सकता है कि सत्येंद्र जैन जेल की जिस बैरक में बंद है उसकी खास तौर पर सफाई हो रही है। इस दौरान वहां पर लोग उनके बिस्तर भी लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तिहाड़ जेल से सत्येंद्र कुमार के अब तक 4 वीडियो सामने आ चुके हैं।

सत्येंद्र जैन के इस लीक CCTV फुटेज को लेकर विपक्ष यानी भाजपा हमलावर है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि जेल में सत्येंद्र जैन कि सेवा के लिए 10 लोगों को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 31 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से जैन तिहाड़ में बंद हैं। उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, लेकिन 5 महीने में उन्हें एक भी बार बेल नहीं दी गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button