ताज़ा खबरें

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ चल रही है पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक, पढ़ें पूरी अपडेट

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ चल रही है पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक, पढ़ें पूरी अपडेट

 

भारत के लिए बड़ा दिन है। आज यानी शनिवार को 18वां जी20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में हो रहा है। इस बार जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। ऐसे में दुनिया के कई देशों से राष्ट्राध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।

18वां जी20 शिखर सम्मेलन मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और नागरिक समाजों से जुड़ी जी20 प्रक्रियाओं और बैठकों की एक साल लंबी श्रृंखला की परिणति का प्रतिनिधित्व करता है।

अब तक की पूरी अपडेट:

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ चल रही है पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक

 

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ चल रही है पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक

 

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पीएम मोदी ने G20 में दिया मंत्र, पढ़ें पूरी अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में भारत की अध्यक्ष्ता में आयोजित G20 के 18वें शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के आभाव का आया है। युद्ध ने इसको और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं… यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। वैश्विव अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, उत्तर और दक्षिण में डिवाइड हो, पूर्व और पश्चिम की दूरी हो, भोजन, ईंधन और उर्वरक का प्रबंधन हो, आतंकवाद साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा

 

 

कोमोरोस संघ के अध्यक्ष और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष, अज़ाली असौमानी ने G 20 का स्थायी सदस्य बनने पर अपना स्थान ग्रहण किया।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबकी सहमती से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले मैं अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G 20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

अपने सम्बोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कुछ देर पहले मोरक्को में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति में अपनी संवेदना प्रकट करना चाहता हूं। हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। इस कठिन समय में पूरा विश्व समुदाय मोरक्को के साथ है। हम उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए तैयार हैं।

 

 

  • जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी।

 

  • राष्ट्रपति बाइडेन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान -3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के साथ-साथ भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य-एल 1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रधान मंत्री मोदी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की।
विश्व नेताओं के साथ 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेंगे पीएम मोदी :

 

  • 8 सितंबर को पीएम मोदी मॉरीशस, बांग्लादेश और अमेरिका के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
  •  9 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
  • 10 सितंबर को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वर्किंग लंच मीटिंग करेंगे।
  • एएनआई सूत्रों ने कहा कि वह कनाडा के साथ एक अलग बैठक और कोमोरोस, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण कोरिया, ईयू/ईसी, ब्राजील और नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button