ताज़ा खबरें

जलगांव में दर्दनाक हादसा: पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में फैली आग की अफवाह, ट्रेन से कूदने लगे लोग, आठ की हुई मौत

जलगांव (महाराष्ट्र): जलगांव जिले में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। यात्री अपने कोच के बाहर खड़े थे और उन्हें संदेह था कि ट्रेन में आग लग गई है। रेलवे के अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के घायल होने और कुछ के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

कैसे हुआ हादसा?
 प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्री इतना डर गए कि वह चलती ट्रेन से ही कूदने लगे। बगल की पटरी पर कर्नाटक एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रेन से कूदे लोगों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि करीब 30 से 40 लोग अफवाह के बाद ट्रेन से नीचे कूद गए। 
आठ लोगों की हुई मौत 
जलगांव SP ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 40 पैसेंजर्स के घायल होने की खबर है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था। इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। यही वजह रही कि कर्नाटक एक्सप्रेस से इतनी बड़ी संख्या में लोग कुचले गए।
सीएम योगी ने व्यक्त किया दुःख 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button