ताज़ा खबरेंभारत

जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या

मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार सुबह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.

 

पश्चिमी रेलवे के अनुसार, सीटी चेतन नाम के कांस्टेबल ने जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन के महाराष्ट्र में पालघर स्टेशन पार करने के बाद उसके अंदर एक आरपीएफ सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सहित चार यात्रियों पर गोलियां चला दीं.

 

वेस्टर्न रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉन्स्टेबल को हथियार समेत हिरासत में ले लिया गया है. आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12956) के बी5 कोच में हुई.

 

पश्चिम रेलवे की ओर से आए बयान के मुताबिक, मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस गोलीबारी घटना में मृतक एएसआई टीकाराम मीणा के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है. रेलवे सुरक्षा कल्याण निधि से 15 लाख रुपये, अंतिम संस्कार के लिए 20,000 रुपये, मृत्यु सह सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी के रूप में 15 लाख रुपये और सामान्य बीमा योजना के रूप में 65,000 रुपये दिए जाएंगे.

 

आरपीएफ के बयान के मुताबिक, ”31.7.23 को सुबह 5.23 बजे ट्रेन नंबर 12956 पर सूचना मिली कि बी5 कोच में गोलीबारी हुई है. इसकी पुष्टि हो गई कि एस्कॉर्ट ड्यूटी पर मौजूद सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई टीका राम पर गोली चलाई थी. ट्रेन बीवीआई पहुंच गई है और अग्रिम सूचना के अनुसार, एएसआई के अलावा 3 नागरिकों के हताहत होने की भी सूचना है.”

 

आरपीएफ ने अपने बयान में कहा, “कांस्टेबल को पुलिस ने पकड़ लिया है और डीसीपी उत्तर राजकीय रेलवे पुलिस को सूचित कर दिया गया है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button