जयपुर: पेट्रोल पंप समेत वाहनों में लगी भीषण आग, 4 की हुई मौत, 24 घायल, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया ट्वीट

जयपुर: पेट्रोल पंप समेत वाहनों में लगी भीषण आग, 4 की हुई मौत, 24 घायल, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया ट्वीट
जयपुर में अजमेर रोड स्थित भांकरोटा इलाके में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने के कारण पेट्रोल पंप सहित कई वाहनों में आग लगी गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा पेट्रोल पंप पर खड़े एक CNG टैंकर में आग लगने के बाद हुआ, जिसने देखते ही देखते गाड़ियों से भरे गोदाम भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH जयपुर, राजस्थान: अजमेर रोड स्थित भांकरोटा इलाके में भीषण आग लगने के कारण पेट्रोल पंप सहित कई वाहन आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/6MAvs6B0ju
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया
इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर कहा, “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने SMS अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन एवं आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने परमधाम में स्थान दें, शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

चार की हुई मौत
जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया, “4 लोगों की मौत हुई है। (घटना में) 40 गाड़ियां शामिल हैं। मौके पर दमकल विभाग और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। राहत कार्य जारी है। आग मोटे तौर पर बुझा ली गई है… 23 से 24 लोग घायल हैं…” बताया जा रहा है कि भांकरोटा इलाके में एक के बाद एक कई वाहनों की टक्कर से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर-
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया, “…हमारे क्रिटिकल बर्न वार्ड में अतिरिक्त 5 बेड बचे खाली हैं। इसके अतिरिक्त हमने 40 बेड का एक और कमरा तैयार किया है… हमारी पुलिस टीम, SP, ADM सभी सक्रिय हैं। SMS अस्पताल आने के लिए हमने ट्रैफिक कॉरिडोर को भी खोल दिया है… चिंता की बात ये है कि जो 35 घायल यहां पर हैं उनमें से 50% लोग अति गंभीर हालत में है… मुख्यमंत्री ने मुझसे व्यवस्थाओं का जायजा लिया…अधिकांश (घायल)लोग यहां पहुंच चुके हैं…जो घायल लोग यहां भर्ती हैं उनमें से अधिकांश की स्थिति अति गंभीर है।”
उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा जताया दुःख
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है। हम सभी को इस बात का दुख है कि घटना में 4 से 5 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 39 लोग SMS अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री खुद वहां जाकर आए हैं और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आए है… चिकित्सा मंत्री भी वहां पर हैं। हमें घटनास्थल पर भेजा गया है। हम यहां का जायजा ले रहे हैं।”






did arnold schwarzenegger use steroids?
References:
slowdating.ca