ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तीन अधिकारी भी हुए शहीद

जम्मू कश्मीर: सुरक्षा बलों की आतंकियों से हुई मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, तीन अधिकारी भी हुए शहीद

 

जम्म-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकोरेनाग इलाके के इलाकों में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान ऐसी बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ मुठभेड़ में  जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट, कर्नल मनप्रीत सिंह, और बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक वीर गति को प्राप्त हो गए। उनकी की शाहदत से पूरे देश में शोक की लहर है।

बता दें कि अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी। सेना और पुलिस ने अब दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है, जो उनके मारे जाने तक जारी रहेगा। हालांकि मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर कर दिए गए हैं।

उनकी इस शाहदत पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने तीन जवानों के शहीद होने पर दुख जताते हुए कहा, “सेना मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए. इस दुखद खबर से देश स्तब्ध है. शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.”

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button