NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: वैष्णों देवी के नए मार्ग में हुआ भूस्खलन, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत, जबकि एक घायल

जम्मू कश्मीर: वैष्णों देवी के नए मार्ग में हुआ भूस्खलन, 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत, जबकि एक घायल

वैष्णो देवी के नए मार्ग पर भूस्खलन हुआ जिसके चलते दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि एक घायल है। यह घटना पैदल मार्ग पर हिमकोटी के पास ये घटना हुई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लैंडस्लाइड के बाद पैदल मार्ग पर बना टिनशेड टूट गया। रियासी के जिला आयुक्त ने मौत की पुष्टि की है। घायलों को इलाज के लिए कटरा के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर के नए ट्रैक पर भूस्खलन में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

इन महिला श्रद्धालुओं की पहचान नेहा (30) पत्नी अमित निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश जबकि दूसरी महिला श्रद्धालु की पहचान सपना (25) पत्नी अमित कुमार निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूम में हुई है जबकि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लड़की को गहरी खाई से निकलकर उपचार के लिए श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल में रवाना कर दिया गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button