ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर: राजौरी में आर्मी कैंप पर हुई गोलीबारी, एक आतंकी ढेर, सर्च अभियान जारी

जम्मू कश्मीर: राजौरी में आर्मी कैंप पर हुई गोलीबारी, एक आतंकी ढेर, सर्च अभियान जारी

 

जम्मू- कश्मीर के राजौरी जिले में एक बार फिर आतंकी हमला होने की खबर सामने आयी है। यहाँ राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सोमवार को सुबह संदिग्ध आतंकियों ने एक आर्मी कैंप पर हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना मिल रही है। आर्मी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने सुबह 3:10 बजे राजौरी के गुंडा में एक VDC के घर पर हमला किया। पास में मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों के आसपास के जंगल में छिपे होने की आशंका है। इससे पहले वहीं आतंकियों ने पहले एक गांव के बाहरी इलाके में एक ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) के सदस्य और पूर्व सैनिक के घर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण उन्हें इलाके से भागने पर मजबूर होना पड़ा और बाद में उन्होंने सेना की चौकी को निशाना बनाया।

बता दें कि बीते कुछ महीने से जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले बढ़े हैं। आए दिन आतंकी सेना के काफिले या फिर कैंप को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं। वहीं सेना ने भी जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने का अभियान शुरू कर दिया है। हाल ही में सेना ने 3 हजार अतिरिक्त जवानों को उतारा है। इसके अलावा 500 पैरा कमांडो को भी जम्मू-कश्मीर में उतारा गया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button