ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर के नरवाल इलाके में हुए दोहरे विस्फोट में 7 लोग घायल

नरवाल: जम्मू-कश्मीर के नरवाल इलाके में शनिवार को हुए दोहरे विस्फोट में 7 लोग घायल हो गए.

बलदेव सिंह बिलावरिया, डिप्टी मेयर, जम्मू ने बताया कि मैंने अधिकारियों से पूछा और उन्होंने मुझे बताया कि जांच के बाद ही वे कह पाएंगे कि विस्फोट दुर्घटनावश हुए थे या जानबुझ कर किए गए हैं. बताया गया है 7 लोग घायल हुए हैं, कुछ की हालत गंभीर है। इसमें आतंकवाद का एंगल हो सकता है.

 

पुलिस के मुताबिक जिस जगह धमाके हुए हैं, वहां आसपास कबाड़ी की दुकानें भी हैं. पहली नजर में यह धमाके कबाड़ में कोई विस्फोटक सामग्री के कारण हुए लगते हैं.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अभी पक्के तौर पर धमाके की वजह पता नहीं चल पाई है. पुलिस घटनास्थल पर घेराबंदी कर जांच में जुटी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

 

(आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है)

Show More

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button