जम्मू-कश्मीर के अखनूर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर: जम्मू जिले के अखनूर के चुंगी मोड़ इलाके में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई (फिलहाल 15 यात्रियों के मर जाने की पुष्टि की गई है. यह संख्या बढ़ भी सकती है), जबकि कई घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है.
इस दुर्घटना में करीब 15 लोग की मृत्यु हुई है और करीब 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है…” (2/2) https://t.co/sQReN1DKPl
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 30, 2024
परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने कहा, “बस शिव खोरी की ओर जा रही थी. यहां कट बहुत सामान्य है, यहां कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी लेकिन शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी…बस मुड़ने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई…इस दुर्घटना में करीब 15 लोग की मृत्यु हुई है और करीब 15 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है…”
दुर्घटना की खबर मिलते ही मौके पर राहत एवं बचाव दल के सदस्य पहुंच गए. बताया जा रहा है कि 25 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. सभी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया और तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.





