जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, दो जवान हुए शहीद, चार आतंकी ढेर
जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, दो जवान हुए शहीद, चार आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान करीब 2 जवान शहीद हो गए जबकि चार आतंवादी ढेर हो गए। फिलहाल अभी भी ऑपरेशन जारी है। बता दें आज सुबह से ही कुलगाम में दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कल से चल रहे ऑपरेशन में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवानों ने भी अपनी जान गंवाई है। ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: रक्षा अधिकारी#JammuKashmir pic.twitter.com/vS0v6yAHLp
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 7, 2024
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई।
दरअसल, जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। फिर बाद में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हो गई थी। मुठभेड़ के दौरान ही जवानों मे चार आतंकवादियों को ढेर कर दिया। खबर आ रही है कि इलाके में अब भी गोलीबारी जारी है।
मोदेरगाम गांव में एक घर को लक्ष्य बनाकर सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा हमला किया। हमले के दौरान दो सैनिक आतंकवादियों द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके कारण दो जवान शहीद हो गए।





